फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो स्मार्ट मीटरों में मिला शंट, लोगों ने घेराव कर किया हंगामा

विज्ञापन
बिजली कनेक्शन मिलने के बाद जलती लाइट।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को नूरबाड़ी इलाके में दो स्मार्ट मीटरों में शंट लगा मिला। लोगों ने टीम का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इलाके में 13 उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। टीम ने इन पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि अवर अभियंता राजेश सिंह ने टीम के साथ तड़के बृहस्पतिवार को नूरबाड़ी इलाके में जांच करने पहुंचे। यहां बंटी जायसवाल व मेहंगी राजा के घरों में लगे मीटरों में टर्मिनल प्लेट के बीच शंट लगी मिली। बंटी के घर में तीन किलोवाट एवं मेहंदी राजा के यहां चार किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। अपट्रान खंड के एक्सईएन कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्लो स्मार्ट मीटरों को पकड़ने के बाद लोगों ने हंगामा और घेराव करके जांच को प्रभावित करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस को सूचना दे दी गई। इससे हंगामा करने वाले किनारे हो गए। दोनों उपभोक्ताओं की बिजली काटने के बाद मीटरों को उतार कर सील कर दिया गया है। चेकिंग के दौरान ही 13 बिजली चोरी करने वाले संतोष, चंदन, दीपक, जितेंद्र, रंजीत, इलियास, सुषमा, सावित्री, अली मिर्जा, मोहम्मद रजी, बंटी जायसवाल एवं मेहंदी राजा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




अवर अभियंता ने एक्सईएन को गलत सूचना देकर काटी बिजली

सीतापुर रोड खंड के तहत मड़ियांव स्थित बसंत विहार के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को क्षेत्र के अवर अभियंता व एसडीओ की मनमानी भारी पड़ी। दोनों ने जर्जर तारों को बदलने वाली कंपनी के लिए बृहस्पतिवार सुबह 9:45 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली काट दी। उपभोक्ताओं ने दोपहर 12 बजे एक्सईएन एके शुक्ला से शिकायत की तो उन्होंने जानकारी की। एक्सईएन ने बताया कि अवर अभियंता ने उन्हें फाल्ट आने के कारण बिजली बंद करने का कारण बताया है। जबकि कंपनी के कर्मियों ने पोल से तारों को काट कर नीचे गिरा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें