फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्यपाल से मिले शुभांशु शुक्ला, साझा किए अनुभव

विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मंगलवार को अंतरिक्ष यात्री व ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला न
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मंगलवार को अंतरिक्ष यात्री व ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने परिजनों के साथ मुलाकात की। अपने अनुभव साझा करते हुए शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष में किए जाने वाले अनुसंधानों से पृथ्वी पर आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है। उन्होंने अंतरिक्ष से पृथ्वी के दृश्य के बारे में भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यपाल व शुभांशु शुक्ला की उपस्थिति में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के बीच वैज्ञानिक नवाचार के प्रसार के लिए एमओयू किया गया। इसके तहत एकेटीयू की तकनीकी दक्षता, आधुनिक पाठ्यक्रम व अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का लाभ सीएमएस के छात्रों, शिक्षकों व वंचित सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा। एकेटीयू द्वारा सीएमएस के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने शुभांशु का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही राजभवन से प्रकाशित किताबें भेंट की। शुभांशु ने राज्यपाल को अंतरिक्ष मिशन का प्रतीक चिह्न भी प्रदान किया। राज्यपाल ने शुभांशु से स्पेस सेंटर, स्पेस सूट तथा अंतरिक्ष में किए जा रहे वैज्ञानिक प्रयोगों के विषय में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि सुनामी, भूकंप, आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में पूर्वानुमान के लिए अनुसंधान को और प्रोत्साहित किया जाए। इस संदर्भ में अंतरिक्ष अनुसंधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सम्बन्ध में शोध कार्यों की प्रगति की जानकारी भी उन्होंने ली।
इस अवसर पर एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, सीएमएस की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल जानी आदि
उपस्थित थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मंगलवार को अंतरिक्ष यात्री व ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला न

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मंगलवार को अंतरिक्ष यात्री व ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला न

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मंगलवार को अंतरिक्ष यात्री व ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला न

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें