फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंतरिक्ष फतह के बाद शुभांशु लाैटे स्वदेश, 25 को आ सकते हैं लखनऊ

विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी निवासी भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपनी ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कामयाब यात्रा के बाद रविवार को भारत लाैटे। उनके भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे परिजनों ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


परिजनों के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह व इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने गर्मजोशी से उनका इस्तकबाल किया।

पिता शंभुदयाल शुक्ल ने 25 अगस्त को शुभांशु के लखनऊ लाैटने की संभावना जताई है। कहा कि एक महीने से वह शुभांशु के अमेरिका से भारत वापसी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

माता-पिता बोले- खत्म हुआ लंबा इंतजार

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा कि हम एक महीने से बेटे के आने का इंतजार कर रहे थे। पिता शंभुदयाल शुक्ला इस माैके पर बेहद उत्साहित दिखे। मां आशा देवी लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियों में लगी हैं और बेहद खुश हैं।

मिशन गगनयान में होगी शुभांशु की बड़ी भूमिका
शुभांशु एक साल से एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे थे। अब मिशन से उनकी कामयाब वापसी के बाद कहा जा रहा है कि शुभांशु साल 2027 में इसरो की ओर से पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

शुभांशु शुक्ला ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए इतना उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें