राजधानी से सटे जिले बाराबंकी में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जिस नेता पर एक हजार कत्ल कराने का आरोप है, भाजपा ने ऐसे कुख्यात व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है।
पढ़ें- मोदी के समर्थन में आए एक और मुस्लिम धर्म गुरु
भाजपा पूरे देश में सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है जिसे वह लोकसभा चुनाव में भुना सके लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को शहर में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें- बुंदेलखंड की जमीन पर बिना पानी पिये बोले मोदी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाए जाते हैं कि वह परिवारवाद की पार्टी है लेकिन यह गलत है, कांग्रेस संगठन के बूते पर चलती है।
कोयला मंत्री ने कहा कि कानपुर में भाजपा रैली को हमसे ज्यादा कोई नहीं जानता। इस रैली पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए।
मीडिया ने भी इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया लेकिन जिस व्यक्ति को महिमा मंडित किया जा रहा है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...