फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

Fri, 27 Feb 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। श्री श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों की ओर से फाल्गुन द्वादशी से पूर्व बृहस्पतिवार को निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज से शुरू होकर, गणेशगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौराहा, हनुमान सेतु होते हुए श्री श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। डालीगंज निवासी अंजु गोयल श्री खाटू श्याम बाबा की चालीसा को निशान ध्वज पर लिखकर चलीं और फिर इसे श्री श्याम बाबा को चढ़ाया। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में शामिल भक्तों में से किसी एक को लकी ड्राॅ के माध्यम से चांदी की बांसुरी दी जाती है। इस बार वृंदावन निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल को चांदी की बांसुरी प्राप्त हुई। इससे पहले गणेशगंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल गणेशगंज नाका इकाई की ओर से भंडारा हुआ। इसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों ने फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया। नाका इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, गणेशगंज नाका के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी, महामंत्री यश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजीम कुरेशी, संरक्षक प्रदीप गुलाटी, साहिल सिद्दीकी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें