टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए 16 रेलकर्मी पुरस्कृत
लखनऊ। टिकट जांच में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 रेलकर्मियों को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। समारोह हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में हुआ। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि पुरस्कृत होने वालों में वाराणसी के श्याम बिहारी यादव, संतोष कुमार, अनिल कुमार पाल, बाराबंकी के रितेश कुमार दिवाकर, लखनऊ के आरपी जुवेल, रितेश कुमार, हिंगलांशु कुमार, राहुल कुमार, लोकेश आनंद, मनीष पांडेय, जगजीवन पांडेय, अनुज कुमार सिंह, अयोध्या कैंट के राज मंगल यादव व समर बहादुर सिंह, प्रतापगढ़ के हिरेंद्र कुमार गुप्ता, सुलतानपुर के सोमेश कुमार रहे।