फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रभु श्री राम की रसोई ने पूरे किए चार साल, भंडारे में सैकड़ों ने पाया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। चौक स्थित आनंदी माता मंदिर परिसर में सहायतार्थ फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को प्रभु श्री राम की रसोई के चार साल पूरे होने पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने पहुंच कर भोजन ग्रहण किया।
संस्था के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में जब अनेक लोग बेरोजगार हो गए और छोटे कारोबारी भी आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तब संस्था ने मात्र ₹10 में भरपेट भोजन सेवा शुरू की थी। अब तक लाखों लोगों को भोजन कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाजसेवी, व्यापारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था ने भोजन सेवा में समय-समय पर सहयोग करने वाले अनुराग मिश्रा (पार्षद), अमित टंडन, सुबोध टंडन, आनंद रस्तोगी, राहुल गुप्ता, दीपक महेश्वरी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, श्री नारायण अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, टीटू मेहरोत्रा, अमित केसरवानी, पवन अग्रवाल, अनुराग दिक्षित, दीपू खत्री, पंकज अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, माया यादव, गौरी गुप्ता, शिखा सिन्हा, आकांक्षा सिंह, सपना जी, राज लक्ष्मी गुप्ता, पार्थ गुप्ता, सुभाष तिवारी आदि सहयोगियों को सम्मानित किया।
गौरव गुप्ता ने कहा कि “खुशियां बांटने से बढ़ती हैं” और संस्था आगे भी इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें