फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रेयंस, तेजस्वी और नीशा सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्वालिफायर भारत के श्रेयंत महंतेशा ने आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका एकल में छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा ने संघर्षपूर्ण मैच में जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई। बालक युगल के सेमीफाइनल में लक्ष्यवर्धन व परंजय सिवाच और ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ियों ने जीत दर्ज करते हुए खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की।बालिका युगल सेमीफाइनल में एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे की जोड़ी भी फाइनल में पहुंची। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को बालक एकल क्वार्टर फाइनल में श्रेयंत महंतेशा ने भारत के ही लक्ष्यवर्धन को 6-7(3), 6-2, 7-6(6) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच बेहद रोमांचक रहा। पहला सेट लक्ष्यवर्धन ने टाईब्रेक में अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में श्रेयंत ने शानदार कोर्ट कवरेज व आक्रामक खेल के चलते वापसी की।
विज्ञापन


निर्णायक तीसरा सेट भी टाईब्रेक तक पहुंचा जहां श्रेयंत ने संयम के साथ खेलते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। बालक एकल में शीर्ष वरीय ओम पटेल ने सातवीं वरीय शौनक चटर्जी के खिलाफ एकतरफा 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। ऋभव सरोहा ने वरद उंद्रे को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी, जबकि क्वालिफायर पार्थिव नल्लागुंडला ने लेथेश एस. कोंबिला को 6-1, 6-0 से हराते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया।

बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में भारत की नीशा एंजा ने रिद्धि शिंदे के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद दमदार वापसी करते हुए 5-7, 6-4, 6-0 से जीत हासिल की। वहीं छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी ने अक्षिता अंतिल को 7-5, 4-6, 6-3 से पराजित किया। दूसरी ओर तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार ने प्रार्थना खेडकर को एकतरफा 6-1, 6-1 से चौथी वरीय हर्षा कार्तिका ओरुगांती ने क्वालिफायर शाजफा वानिया को 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में भारत के लक्ष्यवर्धन व परंजय सिवाच की जोड़ी ने हमवतन अहान शेट्टी व अयान शेट्टी को टाईब्रेक में 7-6(8), 6-2 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ी ने लेथेश एस. कोंबिला व तेजस रवि को 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका युगल सेमीफाइनल में भारत की एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे ने ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी व भारत की तनुश्री मनेनी सतीश को 7-5, 6-3 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें