फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ, भतीजे और पिता जी की सरकार ने कर दिया प्रदेश का बुरा हाल : श्रीकांत

Sat, 19 Aug 2017 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री और सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बौखलाहट में अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से जनता व समाज कानून-व्यवस्था को बेहतर बनने में सहयोग की उम्मीद करती है लेकिन, अखिलेश इसे बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप लगाने की जगह अखिलेश को सपा के उन गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने बसों में तोड़फोड़ कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में अखिलेश यादव के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हमें एक बीमारू व्यवस्था विरासत में मिली है।

पांच साल अखिलेश के पिता जी की सरकार रही, पांच साल उनकी बुआजी की सरकार और पांच साल उनकी सरकार रही। इन पंद्रह सालों में सरकार ने व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया है जबकि, योगी सरकार व्यवस्था बनाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश से सहयोग की अपेक्षा है। जनता ने आपको क्यों नकारा है आपको इस पर करें आत्मचिंतन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र बीते कई वर्षों से जापानी इंसेफेलाइटिस से जूझ रहा है। योगी सरकार ने इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए 93 लाख बच्चों का टीकाकरण कराया है।

इसी का परिणाम है कि बीमारी पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है। योगी सरकार पर आरोप लगाने वालों से जनता भी सवाल पूछ रही है कि उनकी सरकार ने इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए क्या किया।

सपा ने सिर्फ गाल बजाने का काम किया है, योगी सरकार गंभीरता से इस पर नियंत्रण के लिए काम रही है। अखिलेश को चाहिए कि कम से कम ऐसे मामलों पर राजनीति न करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें