फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लगे श्रीराम के जयकारे, राहुल को दिखाए काले झंडे

Wed, 21 Feb 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-हरचंदपुर-बछरावां। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। भाजपाइयों ने पार्टी का झंडा दिखाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। पुलिस ने खड़ेदा तो भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


शहर के सुपर मार्केट में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंचे थे। राहुल लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मकान की छत पर चढ़े कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस कर्मी पहुंचे तो काला झंडा दिखाने वाले भाग निकले। इस दौरान भाजपाइयों ने नगर पालिका कार्यालय के दफ्तर पर चढ़कर राहुल गांधी को पार्टी का झंडा दिखाते हुए जयश्रीराम के नारे लगाए।

यह देख राहुल बोले, देखो, बीजेपी वाले झंडा उठाए हैं। पांच लोग झंडा लिए हुए खड़े हैं। वह देखो झंडा भी डाउन कर दिया। सीओ सदर अमित सिंह का कहना है कि राहुल गांधी को काला झंडा नहीं दिखाए गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जैसे ही राहुल गांधी का काफिला हरचंदपुर कस्बे में इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, वैसे ही सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों ने राहुल को काले झंडे दिखाए। गाड़ी के भीतर से ही राहुल गांधी ने काले झंडे दिखा रहे युवकों की ओर देख हाथ हिलाया। इस बीच उनकी गाड़ी आगे की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि काले झंडे दिखाए जाने की जानकारी नहीं है। राहुल गांधी के बछरावां मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ता एक बिल्डिंग के ऊपर चढ़कर जय श्रीराम, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगने लगे। नारा लगाते ही बछरावां पुलिस के दरोगा व सिपाही बिल्डिंग के ऊपर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें