फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां के क्षेत्र में राहुल ने लोगाें पर लुटाया प्यार

Wed, 21 Feb 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को राहुल गांधी लोगों को अपनेपन का अहसास कराते हुए दिखे। लोगों व बच्चों पर खूब प्यार लुटाया। सुरक्षा की परवाह किए बिना, जिसने उनसे मिलना चाहा, उससे आगे बढ़कर हाथ मिलाया। विरोधियों पर तीखे शब्दबाण चलाए।
विज्ञापन


जातीय जनगणना का मुद्दा उठाकर ओबीसी, दलित, आदिवासी समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया। शिक्षक भर्ती समेत अन्य मुद्दे को उठाकर युवाओं को एकजुट करने की कोशिश की।

लोगों से मिलते, हाथ मिलाते तय किया 50 किमी सफर
इस बार राहुल का अंदाज बिल्कुल बदला सा था। 50 किमी. के सफर में राहुल लोगों से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिसने भी उनसे मिलने की कोशिश की, राहुल ने किसी को निराश नहीं किया। सुरक्षा को परवाह किए बिना लोगों से मिले। उन्हें अपने पास बुलाया। संदी राम चौराहा पर मौजूद दिनेश पासवान कहते हैं कि कई दफा राहुल का आना जाना रायबरेली में रहता था। सुरक्षा इतनी रहती थी कि उनके पास तक जाने नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन

इस बार राहुल ने हाथ मिलाया और कुशलक्षेम पूछा। सिर्फ संदीराम चौराहा ही नहीं, बल्कि पूरी यात्रा के दौरान राहुल का बदला सा अंदाज लोगाें को खूब भाया। इस दौरान कई ऐसे कार्यकर्ता रहे, जिन्होंने राहुल से स्वयं या फिर प्रियंका वाड्रा काे लोकसभा का चुनाव रायबरेली से लड़ाने की मांग भी की।

रायबरेली, अमेठी का किया जिक्र
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी रायबरेली, अमेठी का जिक्र करना नहीं भूले। कहा कि पिछली यात्रा एक साल पहले हुई थी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किमी चले। बारिश, धूप, सर्दी, बर्फ में पूरा हिंदुस्तान देखने को मिला। लाखों लोग साथ चले। सात-आठ घंटे दिन में बात करते थे।
इधर, कुछ लोग उनके पास आए और बोले रायबरेली, अमेठी, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर क्या होगा? आपको दूसरी यात्रा निकालनी चाहिए। इसलिए मणिपुर से महाराष्ट्र तक दूसरी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। इसमें आपका सहयोग मिल रहा है।

बैंडबाजा व नगाड़ों से स्वागत
करीब दो साल बाद राहुल मां के गढ़ में पहुंचे तो लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। उन पर न सिर्फ फूल बरसाए। बैंडबाजा, नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए जोरदार स्वागत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वैसे तो हर बार वह कुर्ता पैंट बनकर मां के गढ़ आते रहे हैं, लेकिन इस बार वह सफेद टीशर्ट और काली पैंट पहनकर आए। उनके स्वागत में दोपहर 12 बजे से ही लोग सड़कों पर हाथ में फूल, माला लिए राहुल के दीदार का इंतजार कर रहे थे।
दोपहर करीब ढाई बजे फुरसतगंज अमेठी की सीमा से रायबरेली जिले के संदी राम चौराहा भारत जोड़ो न्याया यात्रा लेकर पहुंचे तो लोगों ने फूल बरसाए। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास नगाड़ा बजाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। 28 चौराहों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें