श्रावस्ती। ई खसरा पड़ताल कार्य में प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में श्रावस्ती सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गई। इसके लिए डीएम ने मातहतों को बधाई देते हुए और मेहनत से कार्य करने व इस रैंकिंग को बनाए रखने की सलाह दी है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक जनवरी 2025 से ई खसरा पड़ताल (रबी 2024-25) का कार्य कराया जा रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले इस कार्य में पांच फरवरी तक जिले में कुल 2,04,143 (40 प्रतिशत) गाटों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसके लिए श्रावस्ती को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिले में कृषि, राजस्व, पंचायती राज और मनरेगा विभाग के 238 कार्मिकों को लगाया गया था। इनके द्वारा 491 गांवों के 5,26,041 गाटों का सर्वे पूरा किया जाना है।