डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित किया।
- फोटो : amar ujala
घर से सोमवार सुबह चाय बनाने के लिए चीनी लेने जा रही किशोरी को पयागपुर थाना क्षेत्र के बिलरवा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।