फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा दुबे का नया ऑडियो: शिवा शर्मा से बोली- पूरा शहर तुझ पर हंस रहा है, मैंने तुझे कुत्ता बनाकर मारा है

Tue, 20 Oct 2026 10:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shraddha Dubey new audio: श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो सामने आया है। इसमें वह शिवा शर्मा कोइबेहद गंदी गालियां देते हुए कई तरह की धमकियां दे रही है।
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे का नया ऑडियो आया सामने। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे व मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है। इसमें कथित तौर पर श्रद्धा दुबे मृतक को गंदी गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। साथ ही शिवा को धमकी देते हुए कह रही कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों को काट रहा है। 
विज्ञापन


श्रद्धा दुबे: इसी के घर की तरफ चलो, चलो, मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूं, आओ। तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूँ, चलो।"

 शिवा शर्मा: मतलब अभी मैं तुम्हारे घर की तरफ हूं? 

 श्रद्धा दुबे: नहीं-नहीं, अभी तक तुम किसी ऐसी जगह थे, तुम... पंटर ना बटोर ...... समझ में आया, चल तेरे घर आ रही हूं।"

 शिवा शर्मा: अरे भईया आमिर का फोन आया मेरे पास, पंटर कौन बटोर रहा है... तेरे पंटर का फोन आया मेरे पास। 

 श्रद्धा दुबे : दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है ......। तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने।"

 शिवा शर्मा : भाई, तुम्हारे पंटर को कौन काट रहा हूं? तुम्हारा पंटर का कॉल आया है मेरे पास, मैंने कॉल नहीं की।"

 श्रद्धा दुबे: पूरा शहर हंस रहा है, कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे। तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं अब यह बात। और लोगों को वीडियो भी दिखाऊंगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना आप।  क्योंकि तूने इरिटेट किया और तूने  बदतमीजी की, मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने।"

 शिवा शर्मा : अरे किसने कर दिया खिलवाड़ यार! 

 श्रद्धा दुबे: चलो, वो तो मैं... वो तो मैं बताऊंगी ना, दिखाऊंगी एक्चुअली लोगों को...

 क्या हुआ, क्या नहीं, ठीक। उस पे तुम्हें जाने की जरूरत नहीं है। तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

 अभी तक पुलिस को चकमा दे रही है श्रद्धा 

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा को गिरफ्तार करने में नाकामी पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। डीसीपी मध्य और इंस्पेक्टर हजरतगंज के बाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने रविवार देर रात एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी हटा दिया। उनकी जगह एसीपी कैसरबाग अभिषेक कुमार पांडेय को तैनात किया गया है। वहीं, डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय को डीसीपी मध्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में मिली है। उसकी तलाश में लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है। साथ ही लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आगरा पुलिस से भी मदद मांगी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी। यहां उसने अदालत में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की। रविवार सुबह उसने एक न्यूज एजेंसी को बयान दिया और फिर शहर छोड़ दिया। उसके शहर से निकलने के बाद वीडियो बयान जारी हुआ।
विज्ञापन

पूरी रात कहां रही श्रद्धा, पुलिस कर रही जांच

श्रद्धा दुबे।
पुलिस का मानना है कि श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है। उसकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से पहले ही उसे भनक लग जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, शनिवार रात लखनऊ पहुंचने के बाद वह कहां ठहरी थी, इसकी जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिल सकी है। श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार न कर पाने के मामले में 17 अक्तूबर की रात इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद 18 अक्तूबर की रात डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को हटा दिया गया। देर रात एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा पर भी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, तलाश जारी होने का दोहराया जवाब
श्रद्धा, रश्मि और दानिश की तलाश को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। डीसीपी मध्य ने वही रटा-रटाया जवाब दोहराया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, जेसीपी एलओ बबलू कुमार और डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने गोपनीय बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की रणनीति पर चर्चा की।

शिवा की मां ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर जताई नाराजगी
 कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम सोमवार दोपहर रायबरेली स्थित उसके घर रामजीपुरम पहुंची। टीम ने श्रद्धा के पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें