फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज भी पड़ सकती हैं फुहारें, बढ़ेगी उमस

विज्ञापन
राजधानी में बुधवार को आसमान में बादल आते-जाते रहे।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दोपहर में महानगर, अलीगंज आदि इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिन में बादलों की आवाजाही और धूप-छांव की स्थिति रही। इसके साथ ही पूर्वा हवाओं की वजह से दिन में धूप के बावजूद थोड़ी राहत रही।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं। शुक्रवार से धूप में तेजी आएगी और पूर्वा हवाओं की रफ्तार थमने से उमस भरी गर्मी दोबारा सिर उठाएगी। शुक्रवार के बाद अगले पांच दिन तक बारिश की तीव्रता में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़त के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें