फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकारी कुत्तों ने एक और मासूम को नोचा

विज्ञापन
आवारा कुत्ते।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद इलाके के कैथूलिया गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गए 10 वर्षीय हरियांश को शिकारी कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद ग्रामीण और बहन चांदनी व अमृता ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को किसी तरह भगाया। घायल बच्चे को सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिता मुंशीलाल ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर हरियांश शौच के लिए गया था। वहां पहले से मौजूद कुत्तों का झुंड मासूम पर हमलावर हो गया। उसके चीखने पर ग्रामीण और घरवाले मौके पर पहुंच गए और कुत्तों को भगाया। इस दौरान आवारा कुत्ते ग्रामीणों पर भी हमलावर हो गए थे। लाठी-डंडे चलाने पर 10 मिनट के बाद कुत्ते वहां से भागे। हरियांश की पीठ के नीचे कई जगह कुत्तों ने हमला किया है।
शिकारी कुत्तों का झुंड बना आफत
ग्रामीणों के लिए शिकारी कुत्तों का झुंड मुसीबत बन गया है। आये दिन कुत्तों के हमले से बच्चे घायल हो रहे हैं। एक मार्च को तरौना निवासी दिलीप की बेटी अंशिका को कुत्तों ने नोचकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, 11 मार्च को तरौना गांव में ही कुत्तों ने माही पर हमला करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें