लखनऊ। उप्र संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में युवाओं ने सुरीले भजन व गजल से हुनर का प्रदर्शन किया।
आकर्ष सिंह सूर्यवंशी ने मैं तो सांवरे के रंग नाची... भजन पेश किया। मेरठ के तपस ने राग पुरिया धनाश्री पर आधारित गजल कुछ न कुछ लगा रहा जान को मेरी... सुनाकर तालियां बटोरीं। अजय शंकर ने मोहे अपनी शरण में ले लो, शुभम मिश्र ने तांडव गति मुंडन पर और सोन कौर ने प्रभु जियो... भजन सुनाए। गजल गायन में रिया, ज्योति कुमार अग्रवाल, अनीशा देव, श्रुति मिश्रा और प्रवेश सिंह ने दाद पाई।
भजन में दिशा अव्वल
भजन के बाल वर्ग में वाराणसी की दिशा शर्मा, मिर्जापुर की ख्याति खरे, आगरा के निहार सहाय को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। किशोर वर्ग में बरेली के अजय शंकर प्रथम, गाजियाबाद की धरा खरे द्वितीय, मेरठ के विनायक अग्रवाल तृतीय रहे। युवा वर्ग में वाराणसी के सारंग कुमार प्रथम, लखनऊ की प्रियंका श्रीवास्तव द्वितीय और बरेली की सोनल तृतीय रहीं। गजल के बाल वर्ग में मऊ की आंचल गोंड प्रथम, आगरा की स्वरूपिका सत्संगी द्वितीय, लखनऊ की दृष्टि पाण्डेय तृतीय रहीं।
किशोर वर्ग में बांदा की अनुष्का सिंह, प्रयागराज की शुभि पाण्डेय, बरेली के स्वरित तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे रहे। युवा वर्ग में मेरठ के ज्योति कुमार अग्रवाल प्रथम, वाराणसी की श्रुति मिश्रा द्वितीय और लखनऊ के अंकुश निर्मल तृतीय रहे। प्रतियोगिता के दौरान अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में संतोष कुमार अग्निहोत्री, उस्ताद गुलशन भारती और डॉ. सीमा भारद्वाज थे।
उप्र संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार।