हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की संस्कृति का प्रदर्शन हुआ।
लखनऊ। निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की संस्कृति का प्रदर्शन हुआ। कलाकारों ने स्थानीय संस्कृति में नृत्य किया और एक दूसरे की सभ्यताओं को बनाए रखने का संदेश दिया। संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से लगी प्रदर्शनी के प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है। इसके जरिये लखनऊ और भोपाल की संस्कृतियों का आदान प्रदान होता है। प्रदर्शनी में रेशम की साड़ियां, मलबरी और इंडिगो प्रिंट साड़िया भी लगाई हैं। यह प्रदर्शनी तीन अप्रैल तक लगी रहेगी।