नगराम। अनैया गांव में शिक्षक अंबरीश कुमार मिश्रा के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के कुछ जेवर और 1,570 रुपये बरामद किए।
एसओ विवेक चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दोरिया गांव निवासी रामचंदर और मोहनलालगंज के गौरा गांव निवासी बुद्धिलाल हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। एसओ के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले बेलचे से जांच आगे बढ़ी। बेलचा बनाने वाले कारीगर ने रामचंदर के लिए दो बेलचे बनाने की बात बताई। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर में घुसकर करीब सात हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के कुछ जेवर चोरी किए थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।