फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भंगहा बाजार में दुकानें खुली, कम पहुंच रहे ग्राहक

Tue, 24 Sep 2024 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 01,02
विज्ञापन

- दो समुदायों में विवाद के तीन दिन बाद भी बाजार में सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। धार्मिक झंडा लगाने को लेकर शनिवार रात भंगहा बाजार में दो समुदाय आमने सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जहां मंगलवार तीसरे दिन भी बाजार में सन्नाटा दिखा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।
भंगहा बाजार में रविवार रात घटी घटना को सांप्रदायिक रंग देने के प्रयास को अधिकारियों ने विफल कर दिया। मामले में पुलिस ने नामजद 44 आरोपियों में से 23 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा जारी है। वहीं शेष लोग घर छोड़कर फरार है। मंगलवार को तीसरे दिन भंगहा बाजार में ज्यादातर दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहक कम ही पहुंचे। इससे बाजार में सन्नाटा दिखा। वहीं सुरक्षा को लेकर तीसरे दिन भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले में एसपी घनश्याम चौरसिया ने भंगहा चौकी प्रभारी संदीप कुमार को हटा दिया है। उनके स्थान पर सिरसिया के धर्मंतापुर चौकी प्रभारी रहे गुरुसेन सिंह को भंगहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि भंगहा चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल भंगहा में स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें