फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकानदार से ढाई लाख रुपये लूटे, तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्त में आए लूट के आरोपी। 
विज्ञापन
लखनऊ। सस्ते दाम पर दोना-पत्तल देने के बहाने दुकानदार पारा के डिप्टीखेड़ा निवासी महेंद्र कुमार से चार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। मदेयगंज पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 1.92 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गैंग के चौथे बदमाश की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार की ठाकुरगंज में दोना-पत्तल और डिस्पोजल सामग्री की दुकान है। उनके अनुसार कुछ दिन पहले दुकान पर आए शेख नाम के युवक ने बताया कि वह थोक का काम करता है और मदेयगंज में उसका गोदाम है। उसने सस्ते में माल देने की बात कही। महेंद्र के राजी होने पर युवक ने उन्हें सोमवार को ढाई लाख रुपये लेकर हसनगंज में पक्का पुल के पास बुलाया।
महेंद्र रकम लेकर बाइक से आरोपी की बताई जगह पर पहुंचे। युवक से संपर्क किया तो उसने उन्हें बंधा रोड संझिया घाट बुलाया। महेंद्र वहां पहुंचे तो आरोपी व उसके दो अन्य साथी थे। रुपये मांगने पर महेंद्र डिकी खोलने लगे। इस बीच आरोपी उनसे ढाई लाख रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


सर्विलांस, फुटेज की मदद से पकड़े गए
एडीसीपी मध्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि महेंद्र ने मदेयगंज थाने में लूट की एफआईआर कराई। पीड़ित से आरोपी का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो अहम सुराग हाथ लगे। एसओ मदेयगंज अनुज तिवारी ने बताया कि सर्विलांस व फुटेज की मदद से मंगलवार को तीन बदमाशों पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी मोहन शेख, पश्चिम बंगाल उत्तर चौबीस परगना के सुहैल और नदिया के राकिब को गिरफ्तार किया गया। मोहन शेख अभी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की जेजे कॉलोनी में रहता है। सुहैल मदेयगंज के खदरा में किराये पर रह रहा है। एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि घटना में उनका साथी अनवर भी शामिल था। वह कुछ दूरी पर लोगों की आवाजाही पर नजर रखा था। लूट के कुछ रुपये उसके पास मौजूद हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें