बक्शी का तालाब। महिगवां के टिकरी मोड़ पर 16 सितंबर को दो बाइक की टक्कर में घायल हुए नौमीलाल (39) और अखिलेश (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे।
महिगवां प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 16 सितंबर की शाम लगभग सात बजे दो बाइक आगे-पीछे टिकरी मोड़ के पास टकरा गई थीं। इस हादसे में टिकरी गांव निवासी बिजली दुकानदार नौमीलाल रावत, उनके दोस्त परशुराम, योगेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार बाराबंकी देवा के पवईयां बीरन सचिन और अखिलेश घायल हो गए थे। हादसे के वक्त एक बाइक परशुराम और दूसरी बाइक सचिन चला रहे थे। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम नौमीलाल और शुक्रवार अखिलेश की मौत हो गई। नौमीलाल के परिवार में पत्नी पार्वती व चार बेटे हैं।