फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद को लगा बड़ा झटका!

Wed, 07 Jan 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद और रामपुर के विधायक नवाब काजिम अली खां समेत सूबे के 22 वक्फ के मुतवल्लियों को हटा दिया है। उनकी जगह नए मुतवल्ली और प्रबंध कमेटी के सदस्य भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वक्फ तकैया बेगम की संपत्ति अवैध रूप से बेचने के मामले में कल्बे जव्वाद के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा पांच वक्फ बोर्डों के मुतवल्लियों के निधन से खाली हुई जगहों पर भी नई नियुक्तियां कर दी गई हैं।

शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी सैयद गुलाम सैय्यदैन रिजवी ने बताया कि लखनऊ के वक्फ सरकारे हुसैन के मुतवल्ली मौलाना रजा हुसैन के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वक्फ सज्जादिया कदीम और जदीद के पूर्व मुतवल्ली कल्बे जव्वाद और पूर्व नायब मुतवल्ली मौलाना अमीर हैदर के खिलाफ भी विभागीय जांच होगी। इनके खिलाफ भी शिकायतें वक्फ बोर्ड को मिली हैं। वक्फ तकैया बेगम का तो वजूद ही खत्म कर दिया गया। इस मामले में भी जांच कराई जाएगी। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी के मुताबिक काजिम अली के खिलाफ पहले से ही जांच चल रही है।
विज्ञापन

इनको मिली नई तैनाती

लखनऊ : वक्फ सज्जादिया कदीम व जदीद, वक्फ हुसैनाबांदी बेगम व वक्फ इमामबाड़ा झाऊलाल के मौलाना कल्बे जव्वाद, रौज-ए-सरकारे हुसैन के मौलाना रजा हुसैन, वक्फ मकबरा सालार जंगबहादुर मौसूमा काला इमामबाड़ा के मो. जावेद, इमामबाड़ा अली नकी के इजहार हुसैन, मल्का किश्वर के नवाब वारिस अली खां, नवाब हादी अली खां के मो. यूसुफ, इमामबाड़ा इकराम उल्ला खां के प्रशासक व उप प्रशासक, कदीम राज ए शबीहे नजफ निवासगंज के मौलाना नकी मेहंदी, कर्बला तालकटोरा के सैयद फैजी, वक्फ ऑल इंडिया शिया यतीमखाना के लईक आगा।

रामपुर : वक्फ अवकाफ नवाब काजिम अली और आले हसन।
रायबरेली : वक्फ इमामबाड़ा व मस्जिद गुफरानामाब के हैदर अब्बास। बिजनौर : वक्फ अल्लाह बचाई व नुसरत अली के जावेद जैदी। मेरठ : वक्फ सैयद असगर हुसैन के अख्तर अब्बास, वक्फ सुगरा बेगम के नासिर अली एडवोकेट।

मुजफ्फरनगर : वक्फ कर्बला मौजा-खानजहांपुर की प्रबंध कमेटी, वक्फ मस्जिद इमामबाड़ा अबूपुर के नसीम हैदर, वक्फ सैय्यद अमीर हैदर के नजर मो. जैदी एडवोकेट, मुसम्मात नौशाबा बेगम के नासिर अली एडवोकेट। संभल : वक्फ कब्रिस्तान सिरसी के वसीयत अब्बास।

शिया वक्फ बोर्ड के चैयमैन सैयद वसीम रिजवी का कहना है कि मौलाना कल्बे जव्वाद, नवाब काजिम अली खां समेत कई मुतवल्लियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इसलिए इन्हें हटाया गया है। कुछ पद रिक्त होने या कार्यकाल खत्म होने से नई नियुक्तियां की गई हैं। किसी भी गलत व्यक्ति को वक्फ पर काबिज नहीं रहने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें