मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान संजय राउत।
- फोटो : amar ujala
शिवसेना के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सात मार्च को होने वाले अयोध्या दौरे को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के बाद संजय ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी फ्रेंडली माहौल में चर्चा हुई।
इन सबके बीच अखिल भारत हिंदू महासभा ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन का विरोध करने का एलान किया है।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पहले मंदिर फिर सरकार का नारा बुलंद करने वाले उद्धव ठाकरे श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का हलफनामा सर्वोच्च न्यायालय में देनी वाली कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद अयोध्या में आने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।