फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को अयोध्या पहुंच सकते हैं उद्घव ठाकरे, शिव सैनिकों के अयोध्या कूच की तैयारी से बढ़ी सरगर्मी

Sat, 03 Nov 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या का राम प्रवेश द्वार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अयोध्या में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विभिन्न दलों द्वारा राम मंदिर केमुद्दे पर मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में खुफिया विभाग स्क्रिय हो गया है। स्टेट इंटेलिजेंस फिलहाल शिव सैनिकों को लेकर सचेत है।

विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या कूच के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या कूच की तैयारी हो रही है। ठाकरे के 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की सूचना है। इसे लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय है।

अयोध्या के अलावा अन्य जिलों में भी शिवसैनिकों की टोह ली जा रही है। कहां से कितनी संख्या में शिव सैनिक कूच करेंगे, इसका आकलन किया जा रहा है। उनके साधनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर शिव सैनिकों ने भी तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें