लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अयोध्या में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विभिन्न दलों द्वारा राम मंदिर केमुद्दे पर मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में खुफिया विभाग स्क्रिय हो गया है। स्टेट इंटेलिजेंस फिलहाल शिव सैनिकों को लेकर सचेत है।
अंतराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या कूच के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या कूच की तैयारी हो रही है। ठाकरे के 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की सूचना है। इसे लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय है।
अयोध्या के अलावा अन्य जिलों में भी शिवसैनिकों की टोह ली जा रही है। कहां से कितनी संख्या में शिव सैनिक कूच करेंगे, इसका आकलन किया जा रहा है। उनके साधनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर शिव सैनिकों ने भी तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं।