फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के सम्मान के लिए शिवपाल अखिलेश के खिलाफ खोलेंगे ‘मोर्चा’

Fri, 05 May 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम श‌िवपाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सपा के सीनियर लीडर शिवपाल यादव जल्द ही अलग मोर्चे का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा, नेता जी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के ल‌िए मोर्चे का जल्द ऐलान होगा।
विज्ञापन


शिवपाल ने ये ऐलान इटावा में मुलायम स‌िंह के रिश्तेदार के घर हुई एक मीटिंग के बाद किया। उन्होंने बताया क‌ि जल्द ही समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाएंगी जिसके मुखिया मुलायम स‌िंह होंगे। बता दें क‌ि चुनाव के दौरान ही श‌िवपाल कई जनसभाओं में इशारा कर चुके थे क‌ि वह नई पार्टी बनाना चाहते हैं। हालांक‌ि तब मुलायम स‌िंह इस बात को हमेशा खार‌िज करते रहे।

बीते द‌िनों श‌िवपाल ने कहा था क‌ि अख‌िलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाह‌िए और मुलायम स‌िंह को अध्यक्ष बना देना चाह‌िए। उन्होंने आज भी यही कहा क‌ि नेता जी के सम्मान को वापस लाने के ल‌िए ये फैसला क‌िया जा रहा है। बीते द‌िनों अमर उजाला से हुई बातचीत में मुलायम स‌िंह ने भी कहा था क‌ि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जाना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह है। उन्होंने इशारों में ये भी कहा था क‌ि रामगोपाल यादव सारे फसाद की जड़ हैं।
विज्ञापन
  बता दें क‌ि श‌िवपाल ने इस घोषणा के बाद अपने ट्व‌िटर अकाउंट से एपीजे अब्दुल कलाम का एक ट्वीट भी क‌िया है, ज‌िसे देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें