फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने फिर की इस्तीफा देने की पेशकश, बोले पद से ज्यादा पार्टी महत्वपूर्ण

Fri, 21 Oct 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को सभी जिले के अध्यक्षों और महासचिवों की बैठक की। इस बैठक के दौरान श‌िवपाल यादव ने इस्तीफे की पेशकश करके एक बार फ‌िर सबको चौंका द‌िया। श‌िवपाल ने कहा, मेरे ल‌िए पद से ज्यादा पार्टी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सपा से सीएम चेहरे पर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा क‌ि बहुमत ‌म‌िला तो अख‌िलेश ही सीएम बनेंगे, ये बात मैं स्टाम्प पेपर पर ल‌िखकर दे सकता हूं। श‌िवपाल ने कहा, मैं खुद अख‌िलेश के नाम का प्रस्ताव रखूंगा।

इस दौरान श‌िवपाल ने 5 नवंबर को होने वाली रजत जयंती की तैयार‌ियों पर चर्चा की। साथ ही कहा, ज‌िलेवार टारगेट है। हर ज‌िले में प्रभारी तैनात होंगे। कहा क‌ि अनुशासनहीनता और नेताजी का अपमान ब‌िल्कुल भी बर्दाश्त नहीं क‌िया जाएगा।
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा क‌ि नारों से चुनाव नहीं जीते जाते, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक दें।
विज्ञापन

‘रथयात्रा को झंडी द‌िखाएंगे नेताजी’

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को भी यह कहकर पार्टी में सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की थी कि सीएम अखिलेश यादव की तीन नवंबर से प्रारंभ होने वाली समाजवादी विकास रथयात्रा में हम सब लोग शामिल होंगे।

आज भी उन्होंने कहा क‌ि नेताजी अखिलेश की रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।  

शिवपाल कल महोबा में थे और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इन अटकलों को भी खारिज किया था कि पार्टी में मतभेद के चलते सीएम पांच नवंबर को सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं होंगे। 

उन्होंने पलटकर पूछा था, आपको किसने बताया कि सीएम रजत जयंती समारोह में नहीं जाएंगे। कहा कि पूरी पार्टी एक है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 2017 में फिर सरकार बनाएंगे। बहुमत मिलने पर वह अखिलेश यादव का नाम सीएम के रूप में प्रस्तावित करने की बात कई बार कह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें