फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में सब ठीक, जो नेताजी का आदेश होगा उसे मानेंगे: शिवपाल यादव

Tue, 25 Oct 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श‌िवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में दो द‌िन से छ‌िड़े स‌ियासी घमासान के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श‌िवपाल यादव ने मंगलवार को कहा, पार्टी और पर‌िवार में सब ठीक है। अब जो भी नेताजी का आदेश होगा वही होगा। श‌िवपाल मी‌ड‌िया के सवालों से बचते रहे और कहा मैं आप लोगों से कुछ नहीं कहूंगा। इसके बाद श‌िवपाल नारद राय, ओमप्रकाश और अ‌ं‌ब‌िका चौधरी के साथ मुलायम स‌िंह के घर पहुंचे।   मुलायम के साथ रजत जयंती को लेकर तैयार‌ियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीड‌िया में आए गायत्री प्रजापत‌ि ने कहा, मैं पूरे प्रदेश को रजत जयंती में आमंत्र‌ित करता हूं। सपा के पार‌िवार‌िक कलह के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, नेताजी श‌िवशंकर की तरह भोले-भाले हैं और मुख्यमंत्री गणेश। भोले बाबा जैसे अंधे-लंगडे लूले को साथ रखते थे वैसे ही हम सब कार्यकर्ता हैं जैसे नंदी। उन्होंने कहा, पार्टी में अब सब ठीक है। सभी नेताजी में समा‌ह‌ित हैं। गायत्री ने कहा, रजत जयंती में देशभर के सभी नेताओं को बुलाया गया है। समारोह में अमर स‌िंह भी शाम‌िल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें