फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के घर फिर हुई मीटिंग, अमर सिंह सहित परिवार के लोग रहे मौजूद

Fri, 06 Jan 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पर‌िवार में व‌िवाद न‌िपटाने के ल‌िए हो रही तरह-तरह की कवायद के तहत अब मुलायम आवास पर हाई-लेवल मीट‌िंग की गई। इस मीट‌िंग में बेनी प्रसाद, अमर स‌िंह और कई बड़े नेताओं समेत यादव पर‌िवार के लोग भी मौजूद रहे। मीट‌िंग के बाद श‌िवपाल और अमर स‌िंह न‌िकल गए।  सुबह श‌िवपाल यादव मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव से म‌िलने उनके सरकारी आ‍वास गए थे हालांक‌ि मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं चली, श‌िवपाल उनसे म‌िलकर 20 म‌िनट में ही न‌िकल गए।  
विज्ञापन
दूसरी ओर अमर स‌िंह ने भी मुलायम स‌िंह से मुलाकात की। खबर है क‌ि वह ‌इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं द‌िल्ली में मौजूद रामगोपाल यादव का कहना है क‌ि असली सपा अख‌िलेश के साथ है। साइक‌िल हमें ही म‌िलनी चाह‌िए। उन्होंने बताया क‌ि हलफनामा लेकर दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग जाएंगे।   बता दें क‌ि गुरुवार को विधायकों से बातचीत में सीएम ने कहा, मैं चाहता था कि मिलकर चुनाव लड़ें। हमने कहा था, तीन महीने हमें फैसले करने दो। हम चुनाव जिताकर दे देंगे। फिर चाहे सारे पद ले लेना, हम खुद हट जाएंगे।
विज्ञापन


झगड़े के बीच गुरुवार देर शाम सपा के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। दिल्ली, लखनऊ, इटावा में कई बैंकों की शाखाओं में सपा के लगभग 500 करोड़ रुपये जमा हैं। इन बैंकों से फिलहाल कोई लेन-दने नहीं हो सकेगा।

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव धड़े के एक बड़े नेता के पत्र के बाद बैंकों ने यह कार्रवाई की। इसे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें