फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का ट्वीट, राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद से बढ़कर कोई नहीं, सपा बोली- सब मीरा के साथ

Tue, 18 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमनमण‌ि के साथ श‌िवपाल
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल यादव मानते हैं कि राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए। उन्होंने कहा, रामनाथ कोविंद से बेहतर कोई नहीं है इसलिए उनके पक्ष में मतदान किया है। शिवपाल ने मतदान से पहले कहा, मैं नेताजी के निर्देश पर कोविंद के साथ हूं। वहीं, सपा का कहना है कि पूरी पार्टी मीरा कुमार के साथ।
विज्ञापन


कोविंद ने हमसे समर्थन मांगा था, मीरा कुमार ने समर्थन भी नहीं मांगा। सपा द्वारा मीरा कुमार के पक्ष में मतदान की अपील पर कहा कि पार्टी ने हमारी राय सुनी नहीं, इसलिए अपनी राय खुद बनानी पड़ी।

मतदान के लिए शिवपाल अपने आवास से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्र व निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी के साथ विधान भवन पहुंचे। कहा कि हमने कोविंद को वोट दिया है। सपा के बहुत से विधायकों ने उनके पक्ष में मतदान किया है। कोविंद ज्यादा सेकुलर और समाजवादी हैं।
विज्ञापन


यह है शिवपाल का ट्वीट
मतदान के बाद शिवपाल ने ट्वीट किया, नेताजी के निर्देशानुसार राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए साथी विधायकों के साथ रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया। राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए और इसके लिए कोविंद से बेहतर कोई नहीं है।
विज्ञापन

यह है शिवपाल का ट्वीट

मतदान के बाद शिवपाल ने ट्वीट किया, नेताजी के निर्देशानुसार राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए साथी विधायकों के साथ रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया। राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए और इसके लिए कोविंद से बेहतर कोई नहीं है।

सपा का दावा, पूरी पार्टी मीरा कुमार के साथ
पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा, सपा दो फाड़ नहीं हुई। पूरी पार्टी एकजुट है। कहीं क्रास वोटिंग नहीं हुई। शिवपाल के बयान पर कहा कि किसी के निजी वक्तव्य पर भरोसा मत कीजिए, सभी विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर वोट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें