फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में हाशिये पर पड़े शिवपाल बोले- ये चुनाव अपनों के खिलाफ धर्म युद्घ

Thu, 26 Jan 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में कभी पूर्व पार्टी अध्यक्ष मुलायम ‌सिंह यादव के बाद दूसरे स्‍थान पर माने-जाने वाले शिवपाल सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर किए जाने से बेहद आहत हैं। इटावा में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उनका दर्द छलक आया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह अपनों के खिलाफ धर्मयुद्घ है। यही नहीं, उन्होंने चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना पर भी संदेह जताया और कहा कि हम चुनाव जीतने जा रहे थे लेकिन कुछ सत्ता के लोभियों ने समीकरण बिगाड़ दिया।

शिवपाल का ये बयान ऐसे समय में आया जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए निकल चुके हैं और पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है, लेकिन इसमें शिवपाल का नाम नहीं है। वह इस समय सपा में बिल्कुल हाशिये पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल के बयान से मतलब निकाला जा रहा है कि ऊपरी तौर पर अब भले ही सबकुछ ठीक दिखाई दे रहा हो, लेकिन परिवार में अब भी घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें