फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पर शिवपाल का निशाना: बोले- एक छोटा विभाग भी नहीं संभाल पा रहे, दूसरे का पूरा महकमा वेंटीलेटर पर

Wed, 22 Mar 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम पर शिवपाल सिंह यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक तो छोटा सा विभाग नहीं संभाल पा रहे हैं। दूसरे का पूरा महकमा वेंटीलेटर पर है।
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल धोखा देते हैं। काम कुछ भी नहीं करते। जनता को धोखा दे रहे हैं। ये लोग भगवान राम को धोखा दे रहे हैं।

विज्ञापन


शिवपाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोला बताते हुए कहा कि जब लोकनिर्माण विभाग उनके पास था तो उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ। अब उन्हें छोटा विभाग दे दिया गया है वो भी नहीं संभल रहा है। अपना चुनाव भी हार चुके हैं।

ये भी पढ़ें - नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोरिया से आए भिक्षुओं से सीएम योगी बोले, आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं
विज्ञापन


पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है
दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बारे में शिवपाल ने कहा कि उनका तो पूरा स्वास्थ्य विभाग ही वेंटीलेटर पर है पर बोल रहे हैं कोआपरेटिव पर। कोआपरेटिव में इन लोगों ने क्या हालत कर दी है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कोआपरेटिव में कभी भी खाद की कमी नहीं पड़ी। कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी। कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े। सपा ने किसानों के लिए फ्री पानी कर दिया था। सिंचाई मुफ्त कर दी थी पर अब किसान परेशान हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें