फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpal-Azam meet: शिवपाल सिंह यादव की आजम खां के साथ गोपनीय बैठक, आधे घंटे तक हुई चर्चा

Tue, 24 May 2022 12:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सोमवार शाम को शिवपाल सिंह यादव व आजम खां की गोपनीय मुलाकात हुई। शिवपाल आजम से मिलने के लिए उनके सरकारी आवास पहुंचे थे।
विज्ञापन
आजम खां व शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बजट सत्र शुरू हो चुका है। इसके साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी जारी हैं। सीतापुर जेल से आने के बाद आजम खां लगातार चर्चा में हैं। सोमवार को वह विधानमंडल की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


सोमवार शाम को शिवपाल सिंह यादव व आजम खां की गोपनीय बैठक हुई। शिवपाल आजम के सरकारी आवास पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि आजम व शिवपाल ने राज्यसभा चुनाव से लेकर मौजूदा सत्र पर चर्चा की। शिवपाल सिंह यादव, आजम खां को लेकर अखिलेश यादव के साथ ही मुलायम सिंह यादव पर भी हमलावर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आजम को जेल से निकलवाने के लिए सपा ने पूरा प्रयास नहीं किया।

आजम ने शपथ ली, सदन में नहीं आए
26 माह के बाद जेल से रिहा हुए सपा विधायक आजम खां और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधानसभा सदस्य की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें शपथ दिलाई। आजम  शपथ लेने के बाद लौट गए, वे राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला सदन में मौजूद थे।
विज्ञापन




अखिलेश और अब्दुल्ला आजम के बीच हुई चर्चा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के बीच सोमवार दोपहर करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद सपा अध्यक्ष पार्टी कार्यालय चले गए। विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के बाद आजम खां चले गए, लेकिन उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सदन में मौजूद रहे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें अपने पास बुलाया फिर दोनों विधान मंडल में मौजूद पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत किए।

इस बातचीत को आजम खां की नाराजगी की चर्चाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि दोनों तरफ से मंत्रणा के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया गया है। विधानसभा में प्रवेश करते वक्त आजम खां ने भी किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया। हालांकि मुलायम सिंह यादव से बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने सधे अंदाज में तंज कसा। कहा कि हो सकता है कि उनके पास हमारा फोन नंबर न हो। आजम खां के दोपहर बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन वह बिना मिले लौट गए। आजम के नजदीकी लोगों का कहना है कि उनकी सेहत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें