फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह का मायावती के आरोपों पर करारा पलटवार

Thu, 09 Jul 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मायावती के बयान पर करारा पलटवार किया।
विज्ञापन


कहा, बसपा सुप्रीमो की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है। सत्ता की बौखलाहट में वह भाजपा की भाषा बोल रही हैं। राज्यपाल से राष्ट्रपति राज की मांग करना संविधान और जनादेश दोनों का अपमान करना है।

उन्होंने कहा कि जनता से नकारे जाने के बाद बसपा अध्यक्ष के पास कहने व करने के लिए कुछ नहीं है। सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भ्रम फैला रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी में महिलाएं, दलित सुरक्षित

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। भाजपा शासित सभी प्रांतों से यहां महिलाएं व दलित अधिक सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है।

उन्होंने बसपा सुप्रीमो को आगाह किया कि वह कम्युनल व कास्ट कार्ड खेलकर प्रदेश के सद्भावनापूर्ण माहौल को विषाक्त न बनाएं।

वहीं सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस दिन से प्रदेश में समाजवादी सरकार बनी है, बसपा अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है।

सपा सरकार ने विकास को गति दी तो उससे बसपा का बचा हुआ जनाधार भी निबट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें