लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को निर्वाचन
आयोग पर अंगुली उठाते हुए कहा कि झूठी शिकायतों पर कार्रवाई करने से पहले
आयोग को प्रदेश सरकार से बात करनी चाहिए।
सपा मुख्यालय में पत्रकारों से
बातचीत में शिवपाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष कार्रवाई करनी
चाहिए।
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोग के खिलाफ
मोर्चा खोलने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी फर्जी
शिकायतों पर कार्रवाई की गई।
शिकायत मिलने पर आयोग को सरकार से बात करनी
चाहिए थी। सपा ने कभी बेईमानी से चुनाव नहीं कराए।
एक सवाल के जवाब में
उन्होंने भाजपा नेता अमित शाह को गोधरा कांड का अपराधी बताया।
शिवपाल की
मौजूदगी में पीस पार्टी, इमाम काउंसिल और सिख समाज के कई कार्यकर्ता सपा
में शामिल हो गए।