फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं कोर्ट में खुद पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहती श्रद्धा, न्यायालय ने पूछी वजह

Sat, 31 Oct 2026 06:20 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली की न्यायिक अभिरक्षा 13 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। तीनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया। श्रद्धा ने व्यक्तिगत रूप से पेशी की मांग की, लेकिन कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
शिवा शर्मा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीजेएम ने आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की न्यायिक अभिरक्षा को बढ़ा दिया। कोर्ट ने आरोपियों को 13 नवंबर तक जेल में रखने का आदेश दिया है। इसके पहले तीनों आरोपियों श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से कोर्ट के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सुनवाई के दौरान श्रद्धा दुबे ने उसे सशरीर जेल से लाकर कोर्ट में पेश करने की मांग की। इसपर कोर्ट ने उसके जेल से कोर्ट आने का कारण पूछा लेकिन श्रद्धा दुबे इसका कोई कारण नहीं बता पाई। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि जब उसके सशरीर कोर्ट में पेश करने की आवश्यकता होगी तो कोर्ट स्वयं आरोपी को जेल से कोर्ट बुलाकर सुनवाई करेगी। इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ा दिया। 
विज्ञापन

बताते चलें कि 21 अक्तूबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर 22 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया था। अभियोजन की ओर से बताया गया था कि वादिनी शिवा की मां रंजना ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके बेटे को श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे, उनके ड्राइवर दानिश और रश्मि के ब्वॉयफ्रेंड आमिर शेख ने मिलकर फ्लैट की चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला। अभियोजन के अनुसार इस तथ्य की पुष्टि अन्य साक्षियों ने भी की है। इस मामले को लेकर हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे ,बहन रश्मि दुबे और दानिश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें