फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर की जमानत अर्जी खारिज, सीजेएम कोर्ट ने नहीं दी राहत

Fri, 23 Oct 2026 05:14 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली। सीजेएम कोर्ट ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने मामले में अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया।

विज्ञापन
श्रद्धा दुबे बहन समेत नागपुर से गिरफ्तार हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को अदालत से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने श्रद्धा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी गईं। तीनों आरोपियों की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का बताते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

 

विज्ञापन
Trending Videos

सेशन कोर्ट में होगा मामले का ट्रायल

अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है और इसका ट्रायल सेशन कोर्ट में होना है। ऐसे में आरोपियों को जमानत देने का उचित आधार नहीं बनता है।

 

नागपुर से हुई थी गिरफ्तारी

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को 20 अक्टूबर को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तीनों को लखनऊ लाया गया। गुरुवार को उनसे करीब छह घंटे 35 मिनट तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद तीनों को 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।

जले में पहली रात ऐसी गुजरी

जेल पहुंचीं श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की पहली रात मुश्किलों के बीच बीती। जिला जेल में रात के दौरान दोनों को ठीक से नींद नहीं आई। संवाद न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, मच्छरों और जेल के माहौल के बीच दोनों बहनें रात में काफी देर तक जागती रहीं और आपस में बातचीत करती रहीं। देर रात दोनों अपने-अपने बिस्तर पर लेट गईं।

 

देर तक करती रहीं बातचीत

जेल में पहली रात दोनों बहनों ने भोजन किया। इसके बाद वे घंटों बैठकर बातचीत करती रहीं। देर रात बिस्तर पर जाने के बावजूद उनकी रात बेचैनी में बीती। सुबह उठने के बाद दोनों ने नाश्ते में दलिया लिया और फिर नहाने चली गईं। जेल प्रशासन की ओर से उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

चालक तनवीर उर्फ दानिश भी रहा बेचैन

उधर, श्रद्धा के चालक तनवीर उर्फ दानिश की पहली रात भी बेचैनी में बीती। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने रात में खाना तो लिया, लेकिन पूरा भोजन नहीं किया। हल्का भोजन करने के बाद वह लेट गया, हालांकि देर रात तक उसे नींद नहीं आई। जेलकर्मी तीनों बंदियों की निगरानी में मुस्तैद रहे। शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर उर्फ दानिश जेल में बंद हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें