फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा हत्याकांड: काली गाड़ी से नेपाल बॉर्डर पहुंची श्रद्धा, रिक्शे से बॉर्डर किया पार; साथ में दिखे ये लोग

Wed, 14 Oct 2026 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहरइाच

सार

Shiva murder case: लखनऊ के शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने के सुबूत मिले हैं। उसके साथ कुछ और लोगों ने सीमा पार की है। 
विज्ञापन
शिवा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के दूसरे दिन यानी 10 अक्तूबर को मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के रुपईडीहा के रास्ते नेपाल भागने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा सुबह 5:36 बजे रुपईडीहा पहुंची फिर 11 बजे के आसपास रिक्शे से सीमा पार कर नेपाल गई। उसके साथ रिक्शे पर एक युवक भी दिखाई देने की बात कही जा रही है। पीछे दूसरे रिक्शे पर उसकी बहन रश्मि और एक अन्य युवक के सवार होने का अनुमान है। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शिवा शर्मा की हत्या के बाद श्रद्धा दुबे अपनी काले रंग की कार से नानपारा होते हुए रुपईडीहा पहुंची थी। उसने कार रुपईडीहा थाने से करीब 50 मीटर दूर स्थित टैक्सी स्टैंड पर खड़ी की। इसके बाद वह रिक्शे से सीमा की ओर गई। सरकारी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के दौरान उसके सीमा पार करने से जुड़े सुराग मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि ने अलग-अलग रिक्शों से सीमा पार की। दोनों के साथ एक-एक युवक भी रिक्शे पर बैठे दिखे हैं।

हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी सीसीटीवी फुटेज साझा नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि फुटेज जांच का हिस्सा है और गोपनीय है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नानपारा टोल से नहीं गुजरी कार, बाईपास के रास्ते पहुंचने का अनुमान

प्रेमिका श्रद्धा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि कारोबारी शिवा की हत्या के बाद श्रद्धा दुबे की कार के रुपईडीहा पहुंचने के रास्ते को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने नानपारा टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन वहां से कार गुजरने का सुराग नहीं मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कार नानपारा से मटेरा होते हुए इमामगंज मार्ग के रास्ते बाईपास से रुपईडीहा पहुंची होगी। दूसरा अनुमान यह है कि कार मटेरा से नवाबगंज होते हुए सीधे रुपईडीहा गई हो। हालांकि, कार के वास्तविक मार्ग की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें