फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाइन सिटी के निदेशक पर लाखों की ठगी का केस दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी अखिलेश यादव ने शाइन सिटी के निदेशक व कर्मचारियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों पर पीड़ित से प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अखिलेश के मुताबिक दो मार्च 2016 में वह गोमतीनगर स्थित शाइन सिटी के दफ्तर पहुंचे थे। वहां निदेशक राशिद नसीम, अध्यक्ष अमिताभ कुमार, एजेंट सर्वेश कुमार पांडेय, मनोज, निशांत और अर्पित कुमार मौजूद थे। राशिद की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर अखिलेश ने एक हजार वर्ग फीट प्लॉट बुक कराया था। बैनामा पूरी कीमत चुकाने पर होने की बात तय हुई थी। पीड़ित ने 27 मई 2016 से चार जून 2018 तक लाखों रुपये का भुगतान कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद उनके नाम पर बैनामा नहीं हुआ। उल्टा विरोध करने पर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। अखिलेश ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें