फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाइन सिटी के ब्रोकर पर 13.56 लाख की ठगी का केस

Wed, 12 Mar 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शाइन सिटी के ब्रोकर पर 13.56 लाख की ठगी का केस
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने शाइन सिटी के ब्रोकर अभिषेक अवस्थी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। अलीगंज निवासी सीमा का आरोप है कि आरोपी ने प्लॉट के नाम पर 13.56 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


सीमा के अनुसार, उनके पति सरकारी कर्मचारी हैं और अलीगढ़ में तैनात हैं। 2015 में उन्होंने शाइन सिटी ग्रुप की योजना शाइन वैली में 9.34 लाख रुपये का भुगतान कर दो प्लाॅट बुक कराए थे। भुगतान ब्रोकर अभिषेक को किया था। 2017 में शाइन सिटी ने बुकिंग रद कर बीकेटी में पैराडाइज गार्डन योजना के तहत प्लाॅट उनके नाम से बुक कर दिया। इसके बदले ब्रोकर ने 4.22 लाख रुपये और ले लिए। आरोप है कि प्लाॅट पर उन्हें कब्जा नहीं मिला। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें