फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र 28 फरवरी से

Tue, 13 Jan 2015 02:19 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले करीब 92,000 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र 28 फरवरी से देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय ने दूसरे चरण में शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी कार्यक्रम का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर पर इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेते हुए शासनादेश जारी किए जाने की तैयारी है।

बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दूसरे चरण में प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षा मित्रों को मार्च तक समायोजित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके आधार पर शासन ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से समायोजन संबंधी प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक डायट प्राचार्य 2 फरवरी को दूसरे चरण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की सूची बीएसए को देंगे। बीएसए 9 फरवरी को काउंसलिंग संबंधी विज्ञापन जारी करेंगे।

10 से 20 फरवरी तक प्रमाण पत्रों का मिलान होगा। पात्र शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन संबंधी सूची का अनुमोदन 25 फरवरी को चयन समिति से कराते हुए 28 फरवरी से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने जताई खुशी

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से समायोजन संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने पर शिक्षा मित्रों ने खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला, उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव और आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शाही ने कहा है कि 92,000 शिक्षा मित्रों के समायोजन से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

कोर्ट में विचाराधीन है मामला
शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

एनसीटीई ने हाईकोर्ट में शिक्षा मित्रों को मात्र संविदा कर्मी माना है, साथ में यह भी कहा है कि शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य है। शिक्षा मित्र टीईटी पास नहीं हैं। पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को बिना टीईटी के ही सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें