च्च न्यायालय के आदेश पर निरस्त किए गए समायोजन एवं अब पंचायत चुनाव की ड्यूटी से हटाए जाने से आहत एक शिक्षामित्र का बुधवार की सुबह गांव में हार्टफेल हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौता कमाने वाले इस शिक्षामित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के नहवा परसौरा गांव निवासी शिवनरेश पांडेय अपने ही गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में बतौर शिक्षामित्र तैनात रहा। बीते अगस्त माह में शिवनरेश का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन हुआ था।
समायोजन के बाद उसकी तैनाती बभनजोत ब्लॉक क्षेत्र में की गई थी। उच्च न्यायालय द्वारा समायोजन निरस्त होने से शिवनरेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। शिवनरेश पांडेय अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। शिवनरेश पांडेय की पत्नी गीता देवी ने बताया कि समायोजन निरस्त होने से बहुत आहत थे।
इसके बाद अभी जल्दी ही पंचायत चुनाव ड्यूटी से भी हटाने के आदेश से बहुत दुखी थे। आहत शिक्षामित्र शिवनरेश पांडेय दिन रात परिवार चलाने की चिंता को लेकर परेशान था। बुधवार की सबुह साढ़े पांच बजे गांव में ही उसे हार्ट अटैक हुआ।