फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की ‘रईस’ के इस सीन पर शियाओं को आपत्ति, करेंगे विरोध

Thu, 08 Dec 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
‌फ‌िल्म के इसी सीन पर श‌िया जता रहे है आपत्ति - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शाहरुख खान की नई फिल्म रईस के एक सीन को आपत्तिजनक बताते हुए शिया समुदाय ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। समुदाय का आरोप है कि इसके जरिए धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाया गया है।
विज्ञापन


शिया समुदाय के उलमा ने फिल्म से इस दृश्य को फौरन हटाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर यह सीन नहीं हटाया गया तो पूरे देश में शिया समुदाय इस फिल्म का सख्त विरोध करेंगे। साथ ही फिल्म रिलीज नहीं होने देेंगे।

सोशल मीडिया पर चल रहे एक मैसेज में बुधवार को रईस फिल्म के एक दृश्य में शाहरुख खान को अलम ए मुबारक के जुलूस के ऊपर से कूदते हुए दिखाया गया है। 

इस सीन की क्लिप वायरल होने के बाद शिया समुदाय व उलमा ने इस फिल्म की निन्दा शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस दृश्य को फौरन फिल्म से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक भावना से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

shahrukh khan
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस सीन में शिया समुदाय के पवित्र अलम ए मुबारक की तौहीन की गई है। जिसे फिल्म से हटाया जाए नहीं तो शिया समुदाय इसका सख्त विरोध करेगा।

मौलाना मशराकैन व मौलाना अतहर अब्बास ने भी इस फिल्म की निन्दा करते हुए कहा है कि शिया समुदाय के जुलूसों को फिल्मों में कई बार दिखाया गया है, लेकिन यह सीन आपत्तिजनक है इसे सेंसर बोर्ड तत्काल हटवाए अन्यथा फिल्म रईस को शिया समुदाय रिलीज नहीं होने देगा।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी इस सीन पर आपत्ति जताते हुए इसे हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक भावना से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं मौलाना आगा रूही ने भी फिल्म में यह सीन हटाने की मांग की है।

मौलाना यासूब अब्बास ने भी फिल्म के इस सीन पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शाहरुख ने अलम ए मुबारक की तौहीन की है। इस हरकत के लिए शिया समुदाय शाहरुख खान को कभी माफ नहीं करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें