फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिया वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश, कब्रिस्तानों में जगह के लिए वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 17 Oct 2025 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कब्रिस्तानों में जगह के लिए वसूली करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए शिया वक्फ बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में वक्फ बोर्ड में दर्ज कर्बला, इमामबाड़ों और कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए जगह के नाम वसूली करने वाले मुतवल्लियों व प्रशासकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिया वक्फ बोर्ड ने वसूली की शिकायतें मिलने के बाद मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने बताया कि प्रदेश की कई जगहों से शिकायतें मिल रहीं हैं कि वक्फ बोर्ड दर्ज संपत्तियों में कर्बला, इमामबाड़े और कब्रिस्तानों में शव दफनाने के लिए जगह देने के बदले कई जगहों के मुतवल्ली और प्रशासक भारी भरकम रकम वसूल रहे हैं। 

उन्होंने इस तरह के बढ़ रहे चलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बोर्ड में दर्ज किसी भी वक्फ संपत्ति में शव दफन करने के लिए सिर्फ कब्र की खुदाई, पटरों के अलावा कब्र को पक्का कराए जाने में आने वाले खर्च की धनराशि ही ली जाएगी। 
विज्ञापन


मुतवल्ली ली जाने वाली धनराशि की रसीद भी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तानों में दफनाने के लिए जगह का पैसा लिया जाना पूरी तरह से गलत है। अन्य किसी भी प्रकार की धनराशि लेने वाले मुतवल्लियों और प्रशासक के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें