फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सप्रेशंस यूथ फेस्ट में शिया कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज में दो दिवसीय एक्सप्रेशंस यूथ फेस्ट-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। शिया पीजी कॉलेज ओवरऑल विजेता रहा। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज उप विजेता रहा। कल्चरल कमेटी की समन्वयक प्रो. जर्रीन जेहरा रिजवी ने बताया कि 19 शिक्षण संस्थानों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी, फिल्म रिव्यू, डिबेट, स्टोन पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, कोलाज मेकिंग, सेल्फी कांटेस्ट, गजल, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, मेंहदी सजाओ जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शिया पीजी कॉलेज 11 प्रतियोगिताओं में पहले, तीन में दूसरे और छह में तीसरे स्थान पर रहा। क्रिश्यिचन कॉलेज दो प्रतियोगिताओं में अव्वल और तीन में दूसरे पर रहा। आईटी कॉलेज ने तीन प्रतियोगिताओं में पहला, चार में तीसरा और एक में सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रो. एमएम अबु तैय्यब ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल व ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें