फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया कॉलेज: बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी

Sat, 19 Jul 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबंद्ध शिया पीजी कॉलेज की ओर से प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक (यूजी) स्तर पर बीए, बीएससी (बाॅयो वर्ग), बीकॉम (रेगुलर व सेल्फ-फाइनेंस) के साथ ही बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई है। सूची को कॉलेज के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in या फिर वेबसाइट www.shiacollege.org पर जाकर देखा जा सकता है। प्रवेश समिति के निदेशक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब ने बताया कि जल्द ही काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

14 जुलाई तक जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया है या ऑफलाइन तरीके से भरकर महाविद्यालय में जमा कर दिया है, उनकी मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। जिन अभ्यर्थियों ने 14 जुलाई, के बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन विधि से आवेदन किया है, उनकी मेरिट सूची बाद में जारी होगी।

छात्र इस तरह से जमा कर सकते हैं फीस
बीए, बीएससी (बायो वर्ग) और बीकॉम (रेगुलर व सेल्फ-फाइनेंस) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थी प्रवेश शुल्क www.shiapgcollege.ac.in पर पे कोर्स फीस लिंक पर जाकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए 19 से 26 जुलाई तक का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जमा करनी होगी फीस

- बीए बालक वर्ग 5,244 रुपये
- बीए बालिका वर्ग 5,080 रुपये

- बीकॉम रेगुलर बालक वर्ग 5,744 रुपये
- बीकॉम रेगुलर बालिका वर्ग 5,580 रुपये

- बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 8,000 रुपये
- बीएससी जंतु विज्ञान बालक वर्ग 6,300 रुपये

- बीबीए 25,000


ये है कटऑफ
- बीए 66.08% से 16.62% तक

- बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 60.28% से 39.59% तक
- बीकॉम आराक्षित शिया अल्पसंख्यक 56.91% से 40.20% तक

- बीएससी जंतु विज्ञान 78.04% से 44.69% तक
- बीएससी जंतु विज्ञान आराक्षित वर्ग 59.26% से 45.69% तक

- बीबीए 76.15% से 47.63% तक
- बीबीए आराक्षित वर्ग 62.53% से 52.29% तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें