फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आखिरी सांस तक दरिंदों से लड़ी थी बिटिया'

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वह पूरी रात खुद को जिंदा रखने के लिए जूझती रही। एक जगह से दूसरी जगह घिसटती रही। अगर चीखी भी होगी तो उसकी चीख तो सन्नाटे और वाहनों की आवाज में खो गई होगी। दिल दहल उठता है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ होगा’।
विज्ञापन


लखनऊ से सटे मोहनलालगंज के बलसिंहखेड़ा गांव में गैंगरेप के बाद युवती की मौत की वीभत्सता राज्य महिला आयोग की चेयरमैन जरीना उस्मानी के अल्फाज बयां करते हैं।

रात 9 से 10 के बीच की वारदात

शुक्रवार सुबह घटनास्थल प्राथमिक विद्यालय में पहुंची जरीना उस्मानी ने पूरे मामले की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि यह सोचते ही दिल दहला जाता है कि उसके ऊपर क्या गुजरी होगी। वह दरिंदों से जूझती रही। उसके ऊपर जुल्म किए गए। उसके कपड़े तक शव से दूर थे।

इससे पता चलता है कि जान बचाने के लिए इधर से उधर भागती रही है। वह रात आठ बजे घर से निकली। ऐसे में यह घटना रात को 9-10 बजे हो गई होगी। पूरी रात उसका शव एक सुनसान इलाके में पड़ा रहा।

सख्ती दिखाने के दिए निर्देश

जरीना उस्मानी ने बताया कि पूरे मामले पर पुलिस को सख्ती और सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के समय सदस्य सचिव अनीता वर्मा सिंह के अलावा एएसपी सौमित्र यादव मौजूद रहे। पुलिस ने बताया है कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

वहीं दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवार की होगी पूरी मदद

उस्मानी ने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय के साथ जरूरी मदद दिलाने की कोशिश भी की जा रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की अपडेट राज्य महिला आयोग को भी देने का आदेश दिया गया है। इस दौरान जरीना उस्मानी ने कहा कि महिलाओं को रात के समय बाहर निकलते समय सुरक्षा का ख्याल खुद भी रखना चाहिए।

खासतौर पर महिलाओं को सुनसान इलाकों में अकेले जाने से बचना चाहिए। मामले की जांच कर रहीं एडीजी सुतापा सान्याल ने भी घटनास्‍थल का निरीक्षण किया तो उनके भी होश उड़ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें