फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल से उन्नाव में भी रुकेगी वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस रविवार से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। लखनऊ से रवाना होने के बाद ट्रेन शाम 4:21 बजे उन्नाव पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से आने पर उन्नाव में सुबह 11:56 बजे पहुंचेगी। दोनों ओर से दो-दो मिनट का स्टॉपेज ट्रेन को दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाडी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती है। अभी शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद सात रेलवे स्टेशनों पर रुकती है. इसमें कानपुर रेलवे स्टेशन, फफूंद, इटावा, टूंडला. अलीगढ, गाजियाबाद और नई दिल्ली शामिल है। रविवार से शताब्दी के रूट में एक नया स्टॉपेज जुड़ जाएगा। ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। शताब्दी उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शाम 4:21 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रवाना हो जाएगी। वापसी में 12004 नई दिल्ली लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:56 बजे उन्नाव पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें