फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 जुलाई से उन्नाव में भी रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 20 जुलाई से यह ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से अपराह्न 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती है। अभी तक ये ट्रेन कानपुर, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, नई दिल्ली समेत सात स्टेशनों पर रुकती थी। यात्रियों की मांग पर शताब्दी का नया स्टॉपेज उन्नाव स्टेशन किया गया है। उन्नाव स्टेशन पर ट्रेन शाम 4:21 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रवाना हो जाएगी। वापसी में 12004 नई दिल्ली लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11ः56 बजे उन्नाव पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी।
गाैरतलब है कि शताब्दी एक्सप्रेस में विमान की तर्ज पर डायनेमिक फेयर लागू है। इसकी वजह से किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में डेढ़ गुना तक महंगा हो जाता है। अभी लखनऊ से दिल्ली का किराया 1400 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 2168 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें